नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राजस्थान में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अभी दिन में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट से ठंडक महसूस होने लगी है। अब 11-12 अक्टूबर से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।11-12 अक्टूबर को एक्टिव होगा मौसम सिस्टम मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, 11 और 12 अक्टूबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान बीकानेर और आसपास के इलाकों के साथ कुछ अन्य जिलों में बादल छाने की ...