राजस्थान में फिर बदला मौसम, सीकर में तेज बारिश से सड़कें डूबीं
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। गुरुवार को सीकर के बाद राजधानी जयपुर में भी जमकर बारिश हो रही है। सीकर में दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। वहीं जयपुर में सुबह से बादल छाए हुए थे और अब शहर के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर चल रहा है। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने लगा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 23 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।जयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर पानी जयपुर में गुरुवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। आसमान में घने बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश शुरू हुई और कई इलाकों में तेज बरसात हुई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते शहर के तापमान में भी गिरावट आई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.