नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- राजस्थान में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं दिन में तेज धूप के साथ तापमान बढ़ रहा है तो कहीं दोपहर बाद बादल, आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मंगलवार को बीकानेर और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदला। दोपहर बाद बादल छाए और तेज आंधी चली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। दूसरी ओर प्रदेश के कई शहरों में दिन के समय मौसम साफ रहा और धूप निकलने से तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद रात के तापमान में ज्यादा तेजी नहीं आई है। जयपुर, सीकर, चूरू समेत शेखावाटी के कई इलाकों में रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।बीकानेर में दोपहर बाद बदला मौसम मंगलवार को बीकानेर और आसपास के इलाकों में दिन की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ...