नई दिल्ली, जून 19 -- नीट री-एग्जाम से ठीक तीन दिन पहले राजस्थान के भीलवाड़ा में फर्जी पेपर बेचने वाले एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम के जरिए री-नीट का कथित पेपर बेच रहा था और अभ्यर्थियों से हजारों रुपये वसूल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर अपनी गतिविधियों को छिपाने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल पुलिस उसके बैंक खातों, ऑनलाइन नेटवर्क और ठगी के शिकार लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।री-नीट के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 19 वर्षीय आकाश चौधरी है, जिसे गुरुवार देर रात करीब एक बजे भीलवाड़ा शहर के पटेल नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली से मिले इनपुट और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलि...