जयपुर, फरवरी 10 -- राजस्थान में पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर महिला से शादी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षत कोठारी के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार था और उसे मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया। बांसवाड़ा जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षत ने सोशल मीडिया मंच पर फोटो और गलत जानकारी अपलोड करके खुद को आईपीएस अधिकारी बताया। इसी फर्जी पहचान के आधार पर उसने कथित तौर पर एक महिला से शादी कर ली। महिला ने बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बांसवाड़ा की साइबर पुलिस टीम आरोपी को इंदौर से पकड़कर लाई और उससे पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- राजस्थान के नागौर में दो भाइयों ने भरा 1 करोड़ 61 लाख का मायरा यह भी पढ़ें- क...