फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- फतेहपुर। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से ढाबा संचालक लोकेटर देवांश प्रताप सिंह उर्फ देवांश टूट गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे लिखापढ़ी में बकंधा मोड़ से गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था। वह राजस्थान में फरारी काट रहा था। वहीं मामले में पहली गिरफ्तारी होने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है। सगे संबधियों से पुलिस पूछताछ कर आरोपियों का ठिकाना तलाश कर रही है। कई को पुलिस उठा कर पूछताछ के लिये कोतवाली लाई है। बता दें कि 23 नवंबर को खनन निरीक्षक बीपेंद्र राजभर ने बहुआ निवासी पार्थ ढाबा के संचालक देवांश प्रताप सिंह उर्फ देवांश, बेरागढ़ीवा के रामू यादव और उसके सहयोगी, रायबरेली निवासी कपिल तिवारी सहित 12 लोकेटरों ...