नई दिल्ली, जून 17 -- राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में हुई तेज बारिश और आंधी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के 23 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून सिस्टम के प्रभाव से राज्य में गर्मी और उमस में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।झुंझुनूं में सबसे ज्यादा 66 एमएम बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के 10 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा वर...