जयपुर, मार्च 26 -- राजस्थान में आम जनता पर महंगाई का एक और असर देखने को मिला है। प्राइवेट सेक्टर की कंपनी Nayara Energy ने प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें गुरुवार सुबह से लागू हो चुकी हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।900 से अधिक पेट्रोल पंपों पर असर राज्य में नायरा एनर्जी के करीब 900 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं। इन सभी पंपों पर नई कीमतें लागू होने के बाद बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर सीधा असर पड़ा है। खासतौर पर रोजाना पेट्रोल-डीजल पर निर्भर रहने वाले लोग, जैसे कि ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छोटे व्यापारी और निजी वाहन उपयोगकर्ता, इस बढ़ोतरी से प्रभावित हो रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.