नई दिल्ली, मई 18 -- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जिसमें छोटी सरवन क्षेत्र की ग्राम पंचायत छायन बड़ी के जुनाखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह मईड़ा (47) ने अपने घर के पास आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।पद और पुलिस कार्रवाई पुलिस के अनुसार, अर्जुन सिंह मईड़ा बीजेपी में जिला मंत्री के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में दानपुर थाने में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।थानाधिकारी का बयान दानपुर थानाधिकारी लक्ष्मी चंद ने बताया कि शनिवार देर रात अर्जुन सिंह घर से बाहर गए थे। कुछ समय बाद उनका शव घर के पास ही एक आम के पेड़ पर फंदे ...