जयपुर, अक्टूबर 3 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार चुनाव चार चरणों में होंगे और पहली बार प्रदेश में पंचायत चुनाव एक साथ कराए जा रहे हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 23 अक्टूबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेंगे, जबकि सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव 25 अक्टूबर से 16 नवंबर तक होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का रिजल्ट 20 नवंबर को घोषित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।23 अक्टूबर से शुरू होगी जिला परिषद-पंचायत समिति की वोटिंग जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण में 23 अक्टूबर, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर, तीसरे चरण में 4 नवंबर और ...