जयपुर, अगस्त 10 -- राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों के आरक्षण की तस्वीर साफ करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने नगरीय निकायों के प्रमुखों और जिला प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय कर दी है। दोनों की आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को निकाली जाएगी। सरकार की ओर से प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को भी लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया है। नगरीय निकायों के प्रमुखों की लॉटरी स्वायत्त शासन निदेशालय में सुबह 10:30 बजे होगी। वहीं पंचायती राज संस्थाओं के तहत प्रदेश के सभी 41 जिला प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी दोपहर 3:15 बजे जयपुर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जेएलएन मार्ग में निकाली जाएगी।309 नगरीय निकायों...