राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले
जयपुर, अगस्त 21 -- राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर छोटा फेरबदल किया है। सरकार ने 6 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और 7 RAS (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में तीन ऐसे IAS अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है, जो फिलहाल APO चल रहे थे। इस फेरबदल में उदयपुर संभागीय आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई नियुक्ति की गई है। सरकार ने उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला कर उन्हें जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (TAD) आयुक्त के पद पर लगाया है। उनके स्थान पर APO चल रहे खजान सिंह को उदयपुर संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच उदयपुर जैसे महत्वपूर्ण संभाग में प्रशासनिक नेतृत्व में यह बदलाव अहम माना जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.