नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान में 24752 पदों पर सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की 183 से नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) में संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) के तहत यह भर्ती निकाली है। इस भर्ती के आवेदन 15 अगस्त 2026 से आवेदन लिए जाएंगे। एप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर है। आवेदन एसएसओ (SSO) आईडी या राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकेंगे। आवेदन के समय लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। चयन लॉटरी से होगा। परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होंगे। कोई भी अभ्यर्थी अपनी इच्छानुसार केवल एक ही नगरीय निकाय से आवेदन कर सकेगा। एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर अभ्यर्थी के सभी आवेदन पत्र निरस्त (रद्द) कर दिए जाएंगे। 5 साल ...