जयपुर, दिसम्बर 29 -- राजस्थान में नए साल का आगाज कड़ाके की सर्दी और बारिश के साथ होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में एक नए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा। जहां एक ओर उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों को ठिठुरा दिया है, वहीं अब आगामी दो दिनों में हल्की बारिश और घने कोहरे की चेतावनी ने प्रशासन और आमजन की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम: इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, 31 दिसंबर से प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इस बदलाव के कारण बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में 'मावठ' (शीतकालीन वर्षा) होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.