जयपुर, जुलाई 22 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को प्रदेशभर में अच्छी बारिश की संभावना जताते हुए कई जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे में पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल राज्य में मानसून सक्रिय बना हुआ है और बारिश के लिए सभी मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति (नॉर्मल पोजीशन) पर बनी हुई है, जो बीकानेर, टोंक, गुना और दमोह से होकर गुजर रही है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक...