जयपुर, अप्रैल 2 -- Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम अचानक करवट ले रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 3 से 4 अप्रैल के बीच पूरे राज्य में तेज बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में आंधी, बारिश, मेघगर्जन और कहीं-कहीं ओलावृष्टि तक की संभावना जताई गई है। 7 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के कई जिलों में फिर से मौसम बदल सकता है और बारिश-आंधी का दौर लौट सकता है। सबसे ज्यादा असर 3 और 4 अप्रैल को देखने को मिलेगा, जब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान कई इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में एक आदेश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.