कोटा, अगस्त 3 -- राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थकों के बीच बयानबाजी के बीच अब वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल का बयान सियासी चर्चा का केंद्र बन गया है। धारीवाल ने साफ शब्दों में कहा कि "राजस्थान में तो अशोक गहलोत ही हाईकमान हैं और मैं आज भी अपने इस बयान पर कायम हूं।" उनके इस बयान ने कांग्रेस के भीतर एक बार फिर गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर नई बहस छेड़ दी है।कोटा में दोहराया पुराना बयान कोटा में एक रैली के बाद मीडिया से बातचीत में शांति धारीवाल ने कहा कि दिल्ली का आलाकमान अलग है और वही सबसे बड़ा है, लेकिन राजस्थान कांग्रेस का नेतृत्व अशोक गहलोत ही करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता जब जयपुर आता ह...