नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- राजस्थान में मौसम ने अचानक पलटी मार दी है। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान 'अर्नब' का असर अब प्रदेश में दिखने लगा है। बादलों की आवाजाही और बारिश ने सर्दी का जोर बढ़ा दिया है। हालात ऐसे हैं कि दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगी है और रातें ठिठुराने लगी हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 27 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने के आसार हैं। बुधवार देर शाम भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में आसमान में बादल छा गए। देर रात कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, पिलानी, सीकर, बाड़मेर और चूरू समेत प्रदेश के लगभग सभी शहरों में पारा करीब 2 डिग्री तक लुढ़क गया। अब बारिश क...