जयपुर, मार्च 14 -- राजस्थान में सरकारी शिक्षक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने ग्रेड थर्ड टीचर सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में खेल कोटे के तहत फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी पाने वाले 19 अभ्यर्थियों समेत कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ एसओजी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसओजी की टीम ने 12 मार्च को राजस्थान के 14 जिलों और हरियाणा में एक स्थान पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में कई जिलों से आरोपियों को हिरासत में लेकर जयपुर लाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती-2022 में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से चयनित कुछ अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों पर संदेह होने के बाद जांच शुरू की गई थी। जांच में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.