नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- राजस्थान में मंगलवार को नगर निकायों के डिप्टी मेयर और उपसभापति पद के चुनाव में कई जगह चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। बीकानेर में बहुमत कांग्रेस के पास होने के बावजूद बीजेपी ने डिप्टी मेयर का पद अपने नाम कर लिया। यहां कांग्रेस पार्षदों की क्रॉस वोटिंग से पूरा समीकरण बदल गया। वहीं अजमेर और पाली में मुकाबला बराबरी पर पहुंचने के बाद लॉटरी से फैसला हुआ। अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में भी बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।बीकानेर में बहुमत कांग्रेस का, डिप्टी मेयर बीजेपी का बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद बीजेपी डिप्टी मेयर बनाने में सफल रही। चुनाव में कांग्रेस पार्षदों की क्रॉस वोटिंग ने पूरा खेल बदल दिया। वोटिंग के दौरान विधायक जेठानंद व्यास की गाड़ी को निगम परिसर के बाहर पुलिस ने रोक दिया। इससे ...