राजस्थान में डिजिटल जनगणना के नाम पर ठगी; एक क्लिक में खाली हो रहे खाते
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- एक कॉल. एक लिंक. या फिर दरवाजे पर दस्तक और आपके बैंक खाते से गायब हो सकती है पूरी जमा-पूंजी। राजस्थान में इन दिनों डिजिटल जनगणना के नाम पर ऐसा ही एक नया साइबर जाल बुना जा रहा है, जिसने पुलिस महकमे को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार की प्रस्तावित डिजिटल जनगणना प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही साइबर अपराधियों ने इसे अपना नया हथियार बना लिया है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी में जो खुलासा हुआ है, वो चौंकाने वाला है ठग अब सरकारी पहचान का मुखौटा पहनकर सीधे लोगों के घर और मोबाइल तक पहुंच रहे हैं।फोन की घंटी से शुरू होता है खेल सब कुछ एक साधारण कॉल से शुरू होता है। दूसरी तरफ से आवाज आती है हम जनगणना विभाग से बोल रहे हैं। भरोसा दिलाने के लिए वे आपके नाम, पते या परिवार की कुछ सामान्य जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.