जयपुर, जुलाई 13 -- राजस्थान की सड़कों पर सोमवार सुबह एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जहां रोज हजारों ट्रकों की आवाजाही से हाईवे गुलजार रहते हैं, वहीं आज कई ट्रांसपोर्ट नगरों और लॉजिस्टिक्स हब में ट्रकों की लंबी कतारें खड़ी नजर आईं। वजह है राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार रात 12 बजे से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल। दावा किया जा रहा है कि प्रदेशभर में करीब 10 हजार ट्रकों के पहिए थम गए हैं, जिससे माल ढुलाई व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। यह आंदोलन किसी एक नियम के खिलाफ नहीं, बल्कि उन व्यवस्थागत खामियों के खिलाफ है, जिन्हें ट्रांसपोर्टर लंबे समय से उठाते आ रहे हैं। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि सरकार ने व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) अनिवार्य तो कर दिया, लेकिन बाजार में अधिकृत डिवाइस पर्याप्त संख्य...