प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजस्थान के जयपुर के सीकर में शटरिंग का काम करने वाले इलाके के मढ़रामऊ निवासी मिस्त्री की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उसका शव घर ले आया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मढ़रामऊ गांव निवासी 48 वर्षीय सत्याभूषण गौतम राजस्थान जयपुर सीकर में शटरिंग का काम करता था। दो दिन पूर्व वह निर्माणाधीन मकान की पांचवीं मंजिल की छत पर लिंटर डालने के लिए शटरिंग का कार्य कर रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद राजस्थान में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी उर्मिला देवी रोते-रोते अचेत हो गई। पिता की ...