जयपुर, दिसम्बर 22 -- राजस्थान इन दिनों घने कोहरे की चपेट में है। सोमवार सुबह राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। जयपुर के बाहरी इलाकों में दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे का असर दौसा, अलवर, करौली, भरतपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर जैसे जिलों में भी साफ दिखाई दिया। कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और लगातार बने घने कोहरे के चलते प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। एक ओर जहां दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे कई इलाकों में 'ठंडा द...