नई दिल्ली, जनवरी 30 -- राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे का असर लगातार तीसरे दिन भी जारी है। शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण भीलवाड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम विजिबिलिटी की वजह से नेशनल हाईवे पर 5 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद भीलवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसा शुक्रवार सुबह भीलवाड़ा के नेशनल हाईवे पर हुआ, जब घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया। देखते ही देखते एक वाहन के ब्रेक लगने से पीछे आ रही गाड़ियां उससे टकराती चली गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।हाईवे पर मची चीख-पुकार, रे...