जयपुर, जुलाई 20 -- राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है और इसका असर अब साफ तौर पर महसूस होने लगा है। कई जिलों में बारिश थमने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को बीकानेर संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तीन जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, शाम होते-होते जयपुर, अलवर और दौसा समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने मौसम को थोड़ा राहतभरा बना दिया। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।बीकानेर संभाग सबसे गर्म, चूरू बना सबसे तपता शहर कमजोर पड़े मानसून का सबसे ज्यादा असर बीकानेर संभाग में देखन...