नई दिल्ली, मई 21 -- राजस्थान में गर्मी ने मई के आखिरी दौर में अपने सबसे तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और दिन के साथ अब रातें भी तपने लगी हैं। बुधवार को श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले चार से पांच दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद बेहद कम है और प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में हीटवेव (लू) का असर बना रह सकता है। तेज धूप, झुलसाने वाली हवाएं और दोपहर में सूनी पड़ी सड़कें-राजस्थान के कई शहरों की तस्वीर अब यही बन चुकी है। सुबह से शुरू होने वाली गर्म हवाएं देर शाम तक लोगों को परेशान कर रही हैं।श्रीगंगानगर सबसे गर्म, कई शहरों में पारा 44 के पार पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मु...