नई दिल्ली, मार्च 6 -- राजस्थान में गर्मी ने मार्च की शुरुआत के साथ ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दो सप्ताह में कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। गुरुवार को राज्य के 15 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि होगी। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की गर्म हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ सकता है।कई शहरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.