राजस्थान में खौफनाक वारदात, शादी से इनकार करने पर रिश्तेदार ने युवती को मारी गोली; कई बार धमकी दे चुका था
जयपुर, अगस्त 27 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर के सीतापुरा इलाके में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे रिश्तेदार ने 20 वर्षीय युवती को गोली मार दी। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पिछले करीब एक साल से उस पर शादी का दबाव बना रहा था और उसने लड़की को धमकी भी दी थी कि अगर उसने उसका प्रस्ताव ठुकराया तो वह उसे मार डालेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 10.30 बजे उस समय हुई जब युवती अपने किराए के फ्लैट पर अकेली थी, क्योंकि उसकी मां और भाई अपनी दुकान पर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान धौलपुर जिले के निवासी आकाश के रूप में हुई है, जो कि अपन बाइक पर हेलमेट पहनकर फ्लैट पर पहुंचा और युवती के सीने में गोली मारकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- रात को जिस जगह पर थी पटरी, वहां सुबह मिला सबवे;...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.