भरतपुर, जुलाई 10 -- राजस्थान के टोंक जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां से गुजर रही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की कच्चे तेल की पाइपलाइन में कुछ लोगों ने अवैध रूप से छेद करते हुए जमीन के नीचे 40 फीट पाइपलाइन भी बिछा दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले का पता तब चला, जब पाइपलाइन के प्रेशर में अचानक असामान्य रूप से कमी दर्ज की गई। इसके बाद जब वजह का पता लगाया गया तो इस कांड का खुलासा हो गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शक जताया है कि इस वारदात में तकनीकी जानकारी रखने वाले आरोपी शामिल हो सकते हैं। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि IOCL के इंजीनियरों ने गुरुवार को मालपुरा सब-डिविजन के लाडी गांव में कच्चे तेल की पाइपलाइन में दबाव में असामान्य ...