जयपुर, अगस्त 21 -- जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बगरू के रामपुरा कंवरपुरा गांव में शुक्रवार सुबह CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और उनके साथियों के पहुंचते ही माहौल गरमा गया। ग्रामीणों ने CJP टीम का विरोध करते हुए कथित तौर पर पथराव कर दिया। धक्का-मुक्की और मारपीट के बीच टीम को मौके से लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे किसी बाहरी व्यक्ति को गांव में घुसकर स्कूल के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने देंगे। विरोध के दौरान ग्रामीण सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए और CJP के खिलाफ नारेबाजी की। गांव के मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता भी रोक दिया गया था।सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था विरोध रामपुरा गांव में CJP टीम के पहुंचने...