जयपुर, दिसम्बर 15 -- राजस्थान में सोमवार सुबह मौसम का असर साफ तौर पर देखने को मिला। अलवर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। अलवर में सुबह विजिबिलिटी घटकर मात्र 20 मीटर रह गई, जबकि श्रीगंगानगर में यह और भी गंभीर स्थिति में 5 मीटर तक सिमट गई। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही। कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही एक बस रास्ता भटककर सादुलशहर (श्रीगंगानगर) की सड़क पर चली गई। हालांकि चालक की सतर्कता से बस को समय रहते वापस मोड़ लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और अनावश्यक यात्रा से ...