जयपुर, मार्च 24 -- राजस्थान के पाली जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर उसका शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया। देर रात या तड़के हुई इस वारदात के बाद शव के ऊपर से अनगिनत वाहन गुजरते रहे, जिससे बॉडी के टुकड़े सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। पुलिस को मौके पर शव के हिस्सों को एक-एक कर पोटली में इकट्ठा कर मॉर्च्युरी पहुंचाना पड़ा। घटना पाली के सदर थाना क्षेत्र में रामासिया के पास सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मंडिया रोड स्थित बाबा रामदेव कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय वजाराम के रूप में हुई है, जो घर पर किराना स्टोर चलाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते थे। घटना के बाद उनकी बाइक हाईवे किनारे सही सलामत खड़ी मिली, जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.