जयपुर, दिसम्बर 11 -- राजस्थान में दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और अब प्रदेश में ठंड का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। शेखावाटी से लेकर मारवाड़ तक सुबह और शाम की ठिठुरन ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इस ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है, हालांकि 12 दिसंबर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। प्रदेश में बीते दिन सबसे ठंडा स्थान पहाड़ी पर्यटन नगरी माउंट आबू रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नागौर में 3.3 डिग्री और फतेहपुर में पारा 3.4 डिग्री तक लुढ़क गया। इन इलाकों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों ...