नई दिल्ली, मई 5 -- राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। सोमवार देर रात राज्य के कई जिलों में तेज मेघगर्जना, आंधी और बारिश ने मौसम को अचानक बदल दिया। सीकर, राजसमंद, उदयपुर और जयपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि उदयपुर और राजसमंद के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात सबसे अधिक बारिश सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में दर्ज की गई, जहां 48.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 7 मिमी, भीलवाड़ा में 3.2 मिमी, कोटा में 2.6 मिमी और डबोक में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग का कहना है कि आंधी और बारिश के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.