नई दिल्ली, फरवरी 18 -- राजस्थान के अलवर जिले में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना नौगांवा थाना क्षेत्र के धनेटा गांव स्थित एक फार्महाउस की है, जहां मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे 35 वर्षीय सचिन कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति ने इसे करंट लगने से हुई दुर्घटना बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।40 बीघा प्रोजेक्ट पर चल रहा था काम पुलिस के अनुसार, सचिन कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के ऊन कस्बे के निवासी थे। वे पिछले छह महीनों से धनेटा गांव स्थित रेनबो कंपनी के 40 बीघा में फैले फार्महाउस प्रोजेक्ट पर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। यहां कॉलोनियों का निर्माण कार्य चल रहा था। न...