सीकर, मार्च 17 -- मंगलवार सुबह राजस्थान के सीकर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बच्चों को स्कूल लेकर जा रही दो निजी स्कूल बसें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस सड़क किनारे पलट गई, जबकि दूसरी बस में बैठे बच्चों के सिर और मुंह सीटों से टकरा गए। इस हादसे में करीब 36 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ। मामला दादिया थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास का है, जहां सुबह-सुबह यह बड़ा हादसा हुआ।ओवरटेक के चक्कर में टकराईं बसें पुलिस के अनुसार, दोनों बसें वृंदा वैली स्कूल की थीं और बच्चों को घर से लेकर स्कूल जा रही थीं। जैसे ही बसें मुख्य सड़क की ओर मुड़ीं, तभी एक बस ने दूसरी को ...