नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- राजस्थान में किसान नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। नाहरगढ़ वन विभाग रेंज कार्यालय में हंगामे और वनकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस की टीम उनके पैतृक गांव नयागांव स्थित घर पर पहुंच गई। घर और आसपास के इलाकों में तलाशी ली गई, लेकिन नरेश मीणा का कोई सुराग नहीं मिला। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इधर, पुलिस उन्हें तलाश रही है तो दूसरी ओर नरेश मीणा ने खुद अपनी गिरफ्तारी की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 6 नवंबर को शाम 5 बजे नाहरगढ़ थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने की घोषणा की है। ऐसे में अब सवाल यही है कि पुलिस उन्हें इससे पहले पकड़ लेगी या उनके खुद थाने पहुंचने का इंतजार करेगी?सुबह-सुबह घर पहुंची ...