हनुमानगढ़, दिसम्बर 13 -- टिब्बी तहसील के राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहा किसान आंदोलन फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। जिला प्रशासन और फैक्ट्री बचाओ-क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के बीच शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में करीब दो घंटे तक चली बंद कमरे की वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। प्रशासन ने जहां उच्चस्तरीय जांच का भरोसा दिया, वहीं संघर्ष समिति ने फैक्ट्री को पूरी तरह बंद करने की मांग दोहराते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे शुरू हुई वार्ता में सीएम के प्रतिनिधि मंडल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि वार्ता शुरू होते ही मीडिया को सभागार से बाहर कर दिया गया, जिससे बैठक में किन मुद्दों पर सहमति बनी या नहीं बनी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.