नई दिल्ली, फरवरी 24 -- राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह रही कि जोधपुर और जयपुर जैसे प्रमुख कमिश्नरेट और रेंज में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सबसे चर्चित बदलाव जोधपुर और जयपुर में देखने को मिला। अब तक एसओजी में आईजी रहे शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर में स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को प्रमोशन के बाद जयपुर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। सरकार के इस कदम को कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम माना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.