नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को भी प्रदेश के 28 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। सबसे खास बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुछ जिलों में 4 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और हवा का असर ऐसा रहा कि प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 2 से 7 डिग्री तक नीचे आ गया। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है और कई जगह पारा 38 से 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड हो रहा है।28 जिलों में आज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान के 28 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। इस दौरान कई इ...