जयपुर, अप्रैल 1 -- राजस्थान में अप्रैल महीने की शुरुआत तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ हो रही है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।पश्चिमी विक्षोभ का असर, बदला मौसम का मिजाज मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान में मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगहों पर बारिश व ओलावृष्टि हो रही है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा सहित कई जिलों में इसका असर देखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.