सीकर, दिसम्बर 22 -- राजस्थान में अरावली को बचाने की मांग को लेकर आज प्रदेशभर में कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। उदयपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं सीकर में 945 मीटर ऊंचाई पर स्थित हर्ष पर्वत पर भी प्रदर्शन किया गया, जहां आंदोलनकारियों ने अरावली संरक्षण की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। खबर अपडेट की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...