जयपुर, अप्रैल 8 -- राजस्थान में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से वर्तमान में 600 मिलियन डॉलर से अधिक की परियोजनाएं संचालित की जा रही है और आगामी समय में एडीबी के माध्यम से शहरी आधारभूत ढांचा विकास के लिए 500 मिलियन डॉलर का नवीन कार्यक्रम हाथ में लिया जाना प्रस्तावित है। एडीबी की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने बुधवार को यहां एक बैठक में बताया कि 600 मिलियन डॉलर से अधिक की परियोजनाओं में मुख्यतः राजस्थान शहरी आधारभूत संरचना, राजस्थान हाई-वे निवेश कार्यक्रम है। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एडीबी के सहयोग से संचालित शहरी विकास, परिवहन, मेट्रो विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं को विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य की आधारशिला बताते हुए उन्हें समयबद्ध गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। श्री श्रीनिवास एडीबी की कंट्री डायरेक्टर...