नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- राजस्थान में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में भले ही तेज धूप निकल रही हो, लेकिन सूरज ढलते ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। खासकर शेखावाटी के सीकर और फतेहपुर में रातें काफी सर्द होने लगी हैं। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि सीकर और फतेहपुर में माउंट आबू जैसी सर्दी का अहसास होने लगा है। उधर, राजधानी जयपुर में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि, रात के तापमान में मामूली गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं।शेखावाटी में ठंड का असर, माउंट...