जयपुर, जुलाई 18 -- राजस्थान में करीब 1638 अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक कामकाज ठप हो गया है। दरअसल, समूचे राजस्थान के न्यायिक कर्मचारी अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गए हैं। इसका असर अदालतों में मामलों की सुनवाई और अन्य न्यायिक कार्यों पर पड़ रहा है। इस हड़ताल से न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ गई है। चार दिन से भूख हड़ताल कर रहे न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के 21 हजार न्यायिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से न्यायिक कामकाज ठप हो गया है। न्यायिक कर्मचारी कैडर के पुनर्गठन की लंबित मांग को लेकर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। उन्होंने बताया कि ये कर्मचारी बीते पांच दिन से जयपुर सत्र न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों में सरकार की अनदेखी को लेकर नाराजगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.