जयपुर, मई 3 -- मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही दिन का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद भी जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले हफ्ते राज्य के कुछ हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादात्तर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने की उम्मीद है। जिससे फिलहाल प्रदेशवासियों को लू के प्रकोप का सामना नहीं करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार सुबह जयपुर और सीकर सहित कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। प्रदेशवासियों के लिए राहत की बात यही है कि झुलसाने वाली गर्मी के बीच कुदरत समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.