नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। दिन में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। इस बार मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से करीब 22 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसका असर अक्टूबर के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इस महीने दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान अभी कई जिलों में 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया, जबकि रात के समय कुछ इलाकों में हल्की ठंडक रही। ऐसे में अक्टूबर की शुरुआत में ही मौसम ने गर्मी और ठंडक का मिला-जुला रंग दिखाना शुरू कर दिया है।अक्टूबर में सामान्य से ज्यादा गर्मी का अनुमान म...