नई दिल्ली, मार्च 31 -- RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम यानी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम एक साथ घोषित करने वाला है। यहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे। इस साल राजस्थान बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को रिकॉर्ड समय में पूरा कर इतिहास रचने की तैयारी की है। यहां पढ़ें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्सRBSE 12th Result 2026: रिजल्ट चेक करने के आधिकारिक माध्यम छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स पर देख सकते हैं - 1. rajeduboard.rajasthan.gov.in 2. rajresults.nic.in 3. DigiLoc...