जयपुर, मार्च 16 -- RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर बनने वाला है। पिछले साल के इतर इस साल RBSE 10th Result 2026 जल्दी आने वाला है। इस बार रिजल्ट 20 मार्च तक को घोषित किया जाएगा। जैसे ही परिणाम जारी होगा, छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत जानकारी मिल जाए, तो इसके लिए एक आसान तरीका है। छात्र Live Hindustan की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, आपके मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट आ जाएगा और उसी मैसेज में दिए गए लिंक से सीधे रिजल्ट पेज पर पहुंचकर अपना परिणाम देख सकेंगे...